Monday, January 18, 2010
पर्स / अमरजीत कौंके
जादू की पिटारी लगता है
मुझे पर्स उसका
जिस में से अचानक
निकल आता है सब कुछ
जरुरत के मुताबिक
बरसात के दिनों में छतरी
भूख से समय रोटी का डिब्बा
लिपस्टिक, बिन्दिओं के पत्ते
बस की पुरानी टिकटें
बच्चे की फीस की रसीद
कितना कुछ छिपा पड़ा है
उसके पर्स में
कितना कुछ है
उस के पर्स में
कितने टूटे हुए स्वप्न
कितने अधूरे ख्वाब
कितनी दबी हुई ख्वाहिशें
एक बेचैन कवि की
कविताओं की किताब
लगता है मुझे
क़ि किसी दिन सहज ही
अपने पर्स से
निकाल लेगी वह
चाँद, सूरज और सितारे
दरिया, नदिया
और समुन्दर खारे
लगती है बात
चाहे यह असंभव सी
लेकिन अपने पर्स के भीतर से
एक दिन निकाल लेगी
वह सारा कुछ.........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
सब कुछ ख़त्म नहीं हुआ अभी शेष है अब भी मुठ्ठी भर रौशनी इस तमाम अँधेरे के खिलाफ खेतों में अभी भी लहलहाती हैं फसलें पृथ्वी की कोख तैयार है अब ...
-
एक रात मैं निकला खाबों की ताबीर के लिए तो मैंने देखा कि शहर के हर मोड़ हर चौराहे पर बेठे हैं कुत्ते मोटे मोटे झबरे कुत्ते मैं बहुत डरा और बह...
-
जितनी देर दोस्त थे कितनी सहज थी जिन्दगी ना तुम औरत थी ना मै मर्द एक दुसरे का दर्द समझने की कोशिश करते..... अचानक पता नहीं क्या हादिसा हुआ ज...
14 comments:
दरअसल वे चीजें नहीं, बल्कि मातृत्व है कभी और कभी पत्नीत्व...इसलिए इतना सारा कुछ है वहां
purse is not only a part of lady's pesonality..nessecity,It have dreams,past n her family's future in it . IT gives her nice company when she go alone as a good friend.she feels confident with it,it is song of her life.
no daubt you write good poems.
congrates
Antarmukh bana diya aapki rachana ne!
bahut sundar kavita....purse ko kavita ka subject bnana aur itni khubsurti se usme kalatmakta paida karna sch me ap jaise kavi ka kaam hai.....
areyyyyyyyyyyyy kahi.n mera pars to nahi dekh liya aapne....bach k rehna padega...
bahut acchhe se bayaan kiya hai pars ke ander chhupa har samaan aur ehsaas.
ਇਹ ਕਵਿਤਾ ਜਾਂ ਬਿਲਕੁਲ ਏਸੇ ਵਰਗੀ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਵੀ ਪੜ੍ਹੀ ਹੈ। ਸੋਹਣੀ ਹੈ।ਕੋਮਲ ਜਿਹੇ ਅਹਿਸਾਸਾਂ ਵਰਗੀ।ਭਾਜੀ ਤੁਸੀਂ ਮੇਰੇ ਬਲਾਗ www.baljeetpalsingh.blogspot.com ਤੇ ਨਿਗ੍ਹਾ ਮਾਰ ਕੇ ਕੁਝ ਰਾਇ ਮਸ਼ਵਰਾ ਜਰੁਰ ਦਿਉ।ਧੰਨਵਾਦੀ ਹੋਵਾਂਗਾ।
बहुत सुन्दर रचना है । इन्दु जी ने सही कहा है शुभकामनायें
sundar, :)
roz marra ki baat mein arth dhoondh nikala hai aapne..
shubhkaamnaein,
ek baar aap mere blog par tashreef laaye the , tippani ke liye shukriya..
Wow...interesting ....ek purse mein aatma daal di aapne ...ye nazariya bha gaya ....congrates!
purse kya poori duniya hai yah to..achcha laga padhkar.
u write mind blowing.live long.
होली की बहुत-बहुत शुभकामनायें.
adhbhut jod !!
The presentation is marvelous All the pictures depict a deep meaning and very eye-catching.
Post a Comment